ताज़ा खबरेंभारत

ओडिशा में 26 मई तक तूफान के पहुंचने का अनुमान; सभी तटीय जिले हाई अलर्ट पर, मछुआरों को बंदरगाहों पर लौटने का निर्देश जारी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की प्रबल आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी तटीय और आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि राज्य पर यदि तूफान ‘यास’ का कोई प्रभाव पड़ता है तो प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

ओडिशा के 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी।

इधर चक्रवात यास को लेकर राज्य के 30 में से 14 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है, जिसके 26 मई की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट को पार करने की उम्मीद है।

मछुआरों को बंदरगाहों पर लौटने के निर्देश।

बंदरगाह अथॉरिटीज, ऑयल रिग ऑपरेटरों , शिपिंग, फिशरीज अथॉरिटीज और फिशरमैन एसोसिएशन को चक्रवात बनने की संभावना के बारे में सूचित कर दिया गया है और नावों, जहाजों और फिक्स्ड प्लेटफार्मों की सुरक्षा के लिए संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

इसके अलावा भारत के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोस्ट गार्ड डोर्नियर और समुद्र में मौजूद जहाज लगातार चक्रवात के बारे में समुद्र में काम कर रहे मछुआरों को मौसम की चेतावनी दे रहे हैं और उन्हें सुरक्षा के लिए पास के बंदरगाह पर लौटने के निर्देश दे रहे हैं। आईसीजी ने संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से मछुआरों और बंदरगाह में मौजूद मछली पकड़ने वाली नौकाओं का लेखा-जोखा रखने की अपील की है।

अलर्ट पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस।

इसके अलावा, कोस्ट गार्ड डिजास्टर रिलीफ टीम (DRTs) इंफ्लेटेबल बोट्स, लाइफबेल्ट और लाइफजैकेट के साथ डिजास्टर रिस्पॉन्स ऑपरेशन को शुरू करने के लिए स्टैंडबाय पर हैं। मेडिकल टीमों और एम्बुलेंस को भी मोबिलाइजेशन के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ संपर्क में राज्य सरकार।

वहीं, विशेष राहत आयुक्त प्रदीप के जेना का कहना है कि भारतीय नौसेना के जहाज चिल्का और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और संभावित आपदा से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य सरकार के साथ संपर्क में हैं। जेना ने कहा कि एनडीआरएफ की 5 टीमें अब तक गुजरात से ओडिशा लौट चुकी हैं। एनडीआरएफ की 17 टीमें, ओडीआरएएफ की 20 बटालियन और फायर सर्विस की 100 टीमें राहत और बचाव अभियान के लिए तैयार हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button