ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने राजनीति से लिया संन्यास

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने राजनीति से लिया संन्यास
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी और BJD नेता वीके पांडियन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।लोकसभा में BJD की करारी हार के बाद वीके पांडियन ने सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।
उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में एक वीडियो जारी कर कहा कि, ‘… मैं खुद को सक्रिय राजनीति से अलग करने का फैसला करता हूं। अगर मैंने इस यात्रा में किसी को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है। मुझे खेद है कि अगर मेरे खिलाफ इस अभियान की वजह से BJD की हार हुई है…’
भुवनेश्वर, ओडिशा: 5T के चेयरमैन और BJD नेता वीके पांडियन ने कहा, “… मैं खुद को सक्रिय राजनीति से अलग करने का फैसला करता हूं। अगर मैंने इस यात्रा में किसी को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है। मुझे खेद है कि अगर मेरे खिलाफ इस अभियान की वजह से BJD की हार हुई है…”
(सोर्स: BJD) pic.twitter.com/ed5pSGHdkR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 9, 2024
उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में इसका ऐलान किया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी नवीन पटनायक को तगड़ा झटका लगा है। तकरीबन ढाई दशक में पटनायक को राजनीति में इस तरह की हार का सामना करना पड़ा है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांडियन की काफी तारीफ की थी। उन्हाेंने कहा था कि उन्होंने एक अफसर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया। पटनायक ने कहा था कि पांडियन ने राज्य के लोगों को दो तूफानों से बचाया। उन्होंने कोविड 19 के वक्त पर बहुत अच्छा काम किया। ओडिशा विधानसभा चुनावों में पांडियन विपक्ष के निशाने पर रहे थे। बीजेपी ने पांडियन को लेकर बीजेडी पर निशाना साधा था।





