भारतराजनीति

ओडिशा की पाटकुरा विस सीट से बीजद उम्मीदवार वेद प्रकाश अग्रवाल का निधन

पाटकुरा विधानसभा क्षेत्र के बीजू जनता दल (बीजद) के 82 वर्षीय विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि वेद प्रकाश अग्रवाल, जो बीजू पटनायक सरकार में पूर्व वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

अग्रवाल अपने राजनितिक सफर में ओडिशा विधानसभा में छह बार चुने गए, जिनमें केंद्रपाड़ा से चार बार और पटकुरास से दो बार उन्हें एमएलए चुना गया. वह ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री भी रह चुके हैं.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने बीजद के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

ALSO READ: आई-टी छापे कानून के अनुसार, किसी भी ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का हिस्सा…

अग्रवाल को एक सक्षम सांसद और प्रशासक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मृत्यु उनके और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

उन्होंने कहा कि आम जनता के कल्याण के लिए उनकी संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा.

29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले पाटकुरा विस विधानसभा चुनाव के लिए मतदान डाले जाने थे, लेकिन अब वेद प्रकाश अग्रवाल के निधन के बाद इस क्षेत्र में मतदान को फ़िलहाल के लिए रद्द किये जाने की आशंका है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button