ओड़िशा: पूरी में चन्दन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट, कई श्रद्धालु घायल

ओड़िशा: पूरी में चन्दन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट, कई श्रद्धालु घायल
ओड़िशा के पूरी में भगवान जग्गन नाथ की चन्दन यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट हो गया जिसके चलते कई श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
#WATCH ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कई लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/TjmR0lHEWm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर लिखा कि, “पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”





