ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन पहुंचे विदेश मंत्री एस.जय शंकर, ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का करेंगे उद्घाटन

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन पहुंचे विदेश मंत्री एस.जय शंकर, ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का करेंगे उद्घाटन
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन पहुंचे हैं। बता दें कि विदेश मंत्री डॉ एस जय शंकर ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया में 15वें विदेश मंत्री फ्रेमवर्क डायलॉग की ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन पहुंचे।
वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। pic.twitter.com/Ce9zodVDRc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2024
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिसबेन की यात्रा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) ) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।
इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित होने वाले दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। विदेश मंत्री का ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व, सांसदों, भारतीय प्रवासियों, व्यापार समुदाय, मीडिया और थिंक टैंक के सदस्यों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।
इसके अलावा यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री 8 नवंबर को आधिकारिक यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे, जिसके दौरान वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए सिंगापुर के नेतृत्व से भी मिलेंगे।





