ताज़ा खबरें

एस्ट्राज़ेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगाई कोविड वैक्सीन, बताई यह वजह

एस्ट्राज़ेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगाई कोविड वैक्सीन, बताई यह वजह

 

कोरोना की महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राज़ेनेका ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने दुनिया भर से अपनी वैक्सीन वापस मंगवाने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एस्ट्राज़ेनेका ने कहा कि उसने महामारी के बाद से ‘उपलब्ध अद्यतन टीकों की अधिकता’ के कारण दुनिया भर में अपने कोविड-19 वैक्सीन को वापस लेने की पहल की है।

कुछ दिनों पहले ही इस फार्मास्यूटिकल कंपनी ने एक कोर्ट में वैक्सीन के खतरनाक साइड इफेक्ट्स की बात स्वीकार की थी। बता दें कि एस्ट्राजेनिका वैक्सीन को भारत में कोविशील्ड के नाम से इस्तेमाल किया गया था।

वैक्सीन को बाजार से वापसी के लिए आवेदन 5 मार्च को किया गया था जो 7 मई तक प्रभावी हुआ। एस्ट्राजेनेका ने साल 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बनाई थी। इसके फॉर्मूले के इस्तेमाल करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में कोवीशील्ड नाम से वैक्सीन बनाती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button