खेलताज़ा खबरें

एशिया कप 2023: श्रीलंका और अफगानिस्तान की हुइ कड़ी टक्कर, लंका ने 2 रन से हराया, सुपर-फोर में हुई एंट्री

एशिया कप 2023: श्रीलंका और अफगानिस्तान की हुइ कड़ी टक्कर, लंका ने 2 रन से हराया, सुपर-फोर में हुई एंट्री

एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस दौरान लंका ने अफगानिस्तान को 2 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सुपर चार में एंट्री ले ली।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रन का लक्ष्य तय किया। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 38.4 ओवर में 289 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने सुपर-4 में एंट्री कर ली है। वहीं, अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। अफगानिस्तान को अगले चरण में प्रवेश करन के लिए  37.1 ओवर में टारगेट चेज करना था। एक समय अफगानिस्तान ऐसा करते हुए भी नजर आ रहा था लेकिन फिर अरमानों पर पानी फिर गया।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन मोहम्मद नबी ने 32 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 66 गेंदों में 59 रन जोड़े। रहमत शाह ने 45 जबकि गुलबदीन नायब और करीम जनत ने 22-22 रन जुटाए। राशिद खान ने 16 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कसून राजिता, मथीशा पथिराना।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button