चुनाव 2022ताज़ा खबरें

एक लोकसभा समेत 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

एक लोकसभा समेत 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

 

देश के पांच राज्यों की 7 सीटों पर भी आज उप-चुनाव हो रहे हैं। इनमें एक लोकसभा समेत छह विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सीटों में यूपी की 3, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की एक- एक सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। साथ ही साथ मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप -चुनाव शुरू है।

बता दें कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है।

उपचुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एक संसदीय और छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। उसी दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की भी मतगणना होगी।

उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button