ताज़ा खबरें

एक बार फिर महंगा हुआ कर्ज, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

एक बार फिर महंगा हुआ कर्ज, रेपो रेट में 0.25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

एक बार फिर आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ी है। आज बुधवार को आरबीआई गवर्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेपो रेट में की गयी वृद्धि की जानकारी दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गयी है। रेपो रेट को 6.25%  से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है।

बता दें कि  रेपो रेट में लगातार छठी बार केंद्रीय बैंक ने इजाफा किया है। इससे पहले तीन दिनों तक आरबीआई की एमपीसी की अहम बैठक चली। इसके बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से साझा की।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई कि शायद यह रेपो दरों में आखिरी बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी रुक जाएगी, इसके बाद अगले साल से दरों में उलटफेर शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय बैंक के इस फैसले से होम लाेन के ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद होम लोन के ईएमआई साथ-साथ कार लोन और पर्सनल लोन भी महंगा होगा।

महंगाई पर बोलते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि FY23 में महंगाई दर 6.7 फीसदी से घटकर 6.5 फीसदी रह सकती है। FY24 में रियल GDP ग्रोथ 6.4 फीसदी हो सकती है। FY24 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.1 प्रतिशत से रहकर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button