ताज़ा खबरें

ऋषिकेश: ‘My New Life Yoga’ में आचार्य राकेश वत्स के साथ करें योगा, एक सप्ताह में घटाएं 3-5 किलों वजन

ऋषिकेश: ‘My New Life Yoga’ में आचार्य राकेश वत्स के साथ करें योगा, एक सप्ताह में घटाएं 3-5 किलों वजन

 

उत्तराखंड की देव भूमि ऋषिकेश की वादियों और जंगलों के बीच छिपा है एक ऐसा योगा आश्रम, जहाँ आप अपनी योग साधना को आचार्य राकेश वत्स के नेतृत्व में पूरा कर सकते हैं। देव नगरी के इस My new life yoga आश्रम आध्यात्मिक अभ्यास करने के लिए एक आदर्श स्थान है। पहाड़ों और पेड़ों की हरियाली के बीच बसा यह आश्रम एक शांतिपूर्ण, शांत और एकांत वातावरण प्रदान करता है। जहां एक लोग पूरी तरह से अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास, कायाकल्प और एक प्रेरक सीखने के अनुभव पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आश्रम से सुबह का दृश्य

कौन हैं आचार्य राकेश वत्स- 

आचार्य राकेश वत्स स्वास्थ्य व योग गुरु हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से योग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। आचार्य राकेश वत्स ने योग शिक्षा के क्षेत्र में करीब 5 वर्षों से अधिक का अमूल्य अनुभव प्राप्त किया हैं। उत्तरखंड के ऋषिकेश में आचार्य राकेश वत्स अपने योगा आश्रम का करीब पिछले 3 साल से संचालन कर रहे हैं।  आचार्य वत्स अपने आश्रम में योग चिकित्सा, प्राणायाम, विविध आसन, ध्यान तकनीकों की एक श्रृंखला और समग्र उपचार पध्दतियों का अभयास करवाते हैं।

 

 

एक सप्ताह में अधिक वजन और डिप्रेशन से पाएं निजात 

आश्रम लोगों की डिप्रेशन, एनज़ाइटी, एसिडिटी, कमज़ोर पाचन शक्ति, अधिक वजन और तमाम असाध्य बिमारियों से लड़ने व उनसे निजात पाने में सहायता करता हैं। आश्रम में योग, कसरत, ध्यान और सात्विक भोजन से लोग अपनी बिमारियों तथा अधिक वजन से छुटकारा पाते हैं। आश्रम के नियमों का सही पालन करने से एक व्यक्ति मात्र एक सप्ताह के भीतर 3-5 किलों वजन भी घटा सकता है।

बांसुरी की धुन में होता है योग का अभ्यास 

आश्रम में आचार्य वत्स योगा और ध्यान की साधना करवाते हैं। सुबह-सुबह आचार्य खुद बांसुरी की मधुर धुन बजाकर लोगों को योग और ध्यान की साधना करवाते हैं। आश्रम में सुबह की शुरुआत सूर्यनमस्कार, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से होती है।

 

 तीन दिन में होता है ‘बॉडी डेटॉक्स’

आश्रम में शुरुआत के तीन दिन चलती है ‘बॉडी डेटॉक्स’ की प्रक्रिया। इस दौरान व्यक्ति के शरीर से सारा टॉक्सिक बाहर निकाला जाता है। टॉक्सिक निकलने से व्यक्ति काफी हल्का और चुस्त महसूस करता है। सुबह योग के बाद तीन टिटकर्मों के माधयम से शरीर से टॉक्सिक निकाले जाते हैं।

यह तीन टिटकर्म निम्न हैं-

  • जलनेति
  • कुंजल
  • एनिमा

आश्रम में मिलता है सात्विक भोजन 

जब तक आप आश्रम में रहते हैं तब तक आपको आश्रम में सात्विक भोजन खिलाया जाएगा। इस सात्विक भोजन का अर्थ है कि आपके खाने में किसी प्रकार का कोई मसाला नहीं, कोई लहसुन-प्याज नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही खाने में सादे नामक के वजाए सेंधा नामक का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही भोजन को हमेशा खुले बर्तन में ही पकाया जाता है।

कहाँ है (My New Life Yoga) आश्रम- 

यह आश्रम की उत्तराखंड के ऋषिकेश से करीब 15 किलोमीटर दूर नरेंद्र नगर से पहले जंगलों के बीच चतेंडी गांव में बसा है। इस आश्रम व योग रिट्रीट सेंटर को योग गुरु आचार्य राकेश वत्स द्वारा संचालित किया जाता है।

My new life yoga

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button