उपचुनाव: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हो रही है वोटिंग, लोग कर रहे मतदान
उपचुनाव: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हो रही है वोटिंग, लोग कर रहे मतदान
देश के दो राज्यों में रहे आम विधानसभा चुनावों के साथ करीब 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इन सभी सीटों पर आज सुबह से वोटिंग हो रही है। इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल उत्तराखंड और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट शामिल है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। pic.twitter.com/KAH4S9LgBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
गौरतलब है कि पांच राज्य इन की 15 सीटों में से 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं इसके अलावा उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट और महाराष्ट्र की 1 लोकसभा की है।
इनमें 2 सीटें SC के लिए आरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 9 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 15 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 4-4 और आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट थी।
बता दें कि न 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उप्र में जिन 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां के सभी मतदाताओं से ये अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं। करें सौ प्रतिशत मतदान! रहें सौ प्रतिशत सावधान!
महाराष्ट्र और झारखंड के सभी मतदाताओं से ये अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं।
करें सौ प्रतिशत मतदान!
रहें सौ प्रतिशत सावधान!— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2024






dmaa ban lifted
References:
https://quenly.com/@zelmananney396