ताज़ा खबरें

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें हुए लेट, फ्लाइटों को किया गया डाइवर्ट

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें हुए लेट, फ्लाइटों को किया गया डाइवर्ट

 

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके पड़ रही है। पहाड़ों में हिमपात होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कोहरे और शीतलहर के चपेट में आ गया। घने कोहरे के चलते विजिबिलटी लो हो गयी है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में लो विजिबिलिटी के चलते कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

 

दिल्ली में देरी से पहुंचने वाली ट्रेन

  1. भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला
  2. गया-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
  3. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी
  4. दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति
  5. चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस
  6. हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस
  7. हबीबगंज-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस
  8. खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस
  9. वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस
  10. पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  11. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
  12. कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति
  13. इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज
  14. आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी की वजह से 30 विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ में देरी हुई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कम विजिबिलिटी की वजह से कुछ विमानों को डायवर्ट किए जाने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक 12 उड़ानें जयपुर, लखनऊ की ओर डायवर्ट की गईं।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट (IMD Alert for Fog) जारी किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button