ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: हमीपुर की जनसभा में गरजे पीएम मोदी, कहा-“मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं…”

उत्तर प्रदेश: हमीपुर की जनसभा में गरजे पीएम मोदी, कहा-“मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हमीपुर में जनसभा को संबोधित किया। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ब्रह्मानंद स्वामी को पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां आने से पहले मैंने स्वामी ब्रह्मानंद को प्रणाम किया, उनके जैसे महान राष्ट्रसंत का अमृत महोत्सव के दौरान हम सबने स्मरण किया था। हमारी सरकार ने उनके योगदान को इतिहास में दर्ज किया लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। वे सारा श्रेय केवल एक शाही परिवार को देना चाहते थे…”

पीएम मोदी ने कहा कि “आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं। सपा, कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ये लोग सरकार में आते हैं तो सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए ‘वोट जिहाद’ करता है।”

उन्होंने कहा कि “सपा वाले तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। कल्याण सिंह देश के इतने महान नेता थे उन्होंने पिछड़ों का इतना सम्मान बढ़ाया, उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए, कारण यही है कि कल्याण सिंह राम भक्त थे… लेकिन जब उत्तर प्रदेश में एक माफिया की मौत होती है तो ये लोग उसके कब्र पर फ़ातिहा पढ़ने चले जाते हैं…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button