ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: सज-धजकर झल्लाई प्रेमिका पहुंची प्रेमी की बरात, बदला लेने के लिए दूल्हे पर फेंका तेजाब, मचा बवाल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश: सज-धजकर झल्लाई प्रेमिका पहुंची प्रेमी की बरात, बदला लेने के लिए दूल्हे पर फेंका तेजाब, मचा बवाल, देखें वीडियो

 

उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़ा ही हैरान बवाल सामने आया है। यहाँ एक प्रेमिका ने बदला लेने के लिए दूल्हा बने अपने प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हालांकि अभी तक अक्सर यही सुनने में आता रहा है कि नाराज़ प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के चेहरे पर तेजाब फेंका हो लेकिन यहाँ मामला उल्टा पड़ गया।

बताया जा रहा है कि तेजाब के अटैक से दूल्हा बना प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला यूपी के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के डुमरी का है. यहां मंगलवार की शाम शादी के लिए बरात लेकर निकल रहे दूल्हे पर उसकी प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. परिवार वालों ने दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दूल्हे के घर की महिलाओं ने तेजाब फेंकने वाली युवती की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बलिया पुलिस ने भी इस मामले में ट्वीट कर बताया कि इस मामले में थाना द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर माला दर्ज कर लिया गया और मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवक-युवती पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिजनों का काफी विरोध था। बावजूद इसके प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने पर अड़े थे। इसे लेकर दोनों पक्ष में पंचायत भी हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कर युवक को बाहर कमाने भेज दिया गया। जहां वह बीते कुछ माह से काम कर रहा था।

युवक के काम-काज के दौरान परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी और वह तय समय पर शादी के लिए घर आया। मंगलवार को वह बरात लेकर परछावन के लिए निकला था। इधर उसकी शादी से नाराज प्रेमिका ने भी बदला लेने की ठानी और सज-धज कर बारात में शामिल हो गई। मौका देख युवती ने दूल्हे के पास जाकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद वहां जमीन पर गिर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गईय दूल्हे के घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे जबकि युवती को महिलाओं ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।  इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button