ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच राज्य में बिजली कटौती को लेकर सीएम योगी ने अधिकारीयों को दिए यह निर्देश

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच राज्य में बिजली कटौती को लेकर सीएम योगी ने अधिकारीयों को दिए यह निर्देश

यूपी में आसमान से बरस रही आग तो लोगों को परेशान कर ही रही है लेकिन इसके साथ ही साथ राज्य में बिजली कटौती की समस्या भी लोगों के लिए नासूर बन गयी है। ऐसे में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अफसरों को निर्देश दिए और कहा कि गांव हो या शहर अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए और फाल्ट आने पर तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी-लू का प्रकोप देखा जा रहा है। तापमान बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आम जनजीवन और पशुधन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

गांव हो या शहर कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। अधिकारी फोन अटेंड करें, कहीं भी विवाद की स्थिति न बनने पाए, यदि ऐसा हो तो वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचें।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार उत्तर प्रदेश में भीषण लू के चलते दिन और रात के तापमान ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रयागराज में बुधवार रात इतिहास की सबसे गर्म रात रही। वहीं वाराणसी में गुरुवार को मई महीने का दिन का सर्वकालिक उच्चतम तापमान दर्ज किया गया, वहीं रात मई के इतिहास में 1985 (33.8˚C) के बाद दूसरी सबसे गर्म रात रही है।

उधर लखनऊ में 1982 (34.2˚C) के बाद बुधवार रात मई की सबसे गर्म रात रही है। वहीं लखनऊ में 1995 के बाद मई महीने में पहली बार दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार हुआ है। लखनऊ में 45.1℃ तापमान दर्ज किया गया है। गुरुवार को मई महीने का 9वां सर्वकालिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसी स्थिति में सीएम योगी ने राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी किया जाने के निर्देश दे दिए हैं।

बता दें कि भीषण गर्मी का कहर ऐसा बीत रहा है कि हीट स्‍ट्रोक से दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। नौतपा की इस लू भरी गर्मी को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से लेकर हेल्‍थ एक्‍सपर्ट तक लोगों को हीट वेव से बचने और ज्‍यादा मेहनत न करने की सलाह दे रहे हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button