ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: छात्रों की हुई जीत, लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश: छात्रों की हुई जीत, लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

इलाहाबाद में प्रदर्शनरत छात्रों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने छात्रों की मांग मान ली है। आयोग ने छात्रों की मांग मानते हुए पीसीएस परीक्षा एक ही पाली में कराने का फैसला लिया है। अब आयोग परीक्षा एक दिन में ही आयोजित करवाएगा। इसके लिए जल्द अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक 2024 और आरओ-एआरपी प्रारंभिक-2023 की परीक्षाएं दो दिन, दो पालियों में कराने का फैसला किया था। जिसके बाद से प्रयागराज UPPSC के इस फैसले का छात्र विरोध कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा एक दिन में ही करवाने का फैसला लिया है।
RO/ARO (प्री.) परीक्षा-2023 के लिए आयोग द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि यूपीपीएससी सचिव अशोक कुमार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की है।

बता दें कि परीक्षा में छात्र पिछले कई दिनों से इलाहाबाद में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद से गुस्साए छात्र सड़क पर ही बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। सपा ने मौके को भांपते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।

वहीं अखिलेश यादव छात्रों के हित की बात करते हुए सरकार पर हमलावार रहे। इसके बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज पर गुस्सा जाहिर किया। विपक्ष के लगातार हमलों के बाद सरकार ने छात्रों की मांग मान ली।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button