ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के बेटे व बहु की कार का हुआ एक्सीडेंट, आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई गाड़ी

उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के बेटे व बहु की कार का हुआ एक्सीडेंट, आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई गाड़ी

 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के बेटे व बहु की कार मंगलवार को एक जोरदार हादसे का शिकार हो गयी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मर्सिडीज कार सवार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का 30 वर्षीय बेटा अभिषेक व उनकी अपनी 28 वर्षीय बहू इस हादसे में घायल हो गए।

अभिषेक और उनकी 28 वर्षीय पत्नी डा. कृष्णिका दोनों मंगलवार को दिल्ली गए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों लोग अपनी मर्सिडीज कार से लखनऊ वापस लौट रहे थे इस दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 194 किलोमीटर प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत सामान्य बताते हुए पीजीआइ लखनऊ रेफर कर दिया।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का इंजन फटकर दूर जा गिरा। कार में लगे बलून खुलने से बड़ी घटना नहीं हुई। वही यूपीडा कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने भी पहुंच कर हादसे की जानकारी की।

पुलिस प्रशासन को जैसे ही पता चला कि दोनों कैबिनेट मंत्री के बेटे और बहू हैं तो वह भी फास्ट हो गए। तत्काल दोनों को पास के मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। गाड़ी कौन चला रहा था और दोनों के अलावा कोई अन्य था या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button