ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 का किया उद्घाटन

लखनऊ: पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. जहां वह आज योगी सरकार द्वारा आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ पहुंचे.

 

पीएम मोदी ने यूपी पहुंच कर इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के शुरुआत में यूपी के सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, आज उत्तर प्रदेश के इस तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजनाओं के कार्य को आगे बढ़ाने के दृश्य से ये कार्यक्रम यहां प्रारंभ हो रहा है.

 

सेरेमनी को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने निवेशकों को संबोधित किया, मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है. आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है.

 

वहीं काशी के प्रति अपने लोभ पर पीएम ने कहा, मैं काशी का सांसद हूं, एक सांसद के नाते मैं ये लोभ छोड़ नहीं सकता, मोह छोड़ नहीं सकता. आप लोग बहुत व्यस्त होते हैं परन्तु कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए. काशी बहुत बदल गई है.

 

बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है… हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से विकास कर रहे हैं. आज भारत ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है. भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता वाला देश है: PM मोदी

 

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग

भारत में आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमने बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है, हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी: PM मोदी

 

भारत कमाल कर रहा है

2014 में हमारे देश में सिर्फ 6.5 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर थे, आज इसकी संख्या 78 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है. 2014 में 1GB डेटा करीब 200 रुपये का पड़ता था, आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपये हो गई है. आज दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का करीब 40% भारत में हो रहा है. किसी भी हिन्दुस्तानी को गर्व होगा. जिस भारत को लोग अनपढ़ बताते हैं, वो भारत ये कमाल कर रहा है

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button