ताज़ा खबरें

उत्तराखंड: 10 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट, जोरों पर हैं तैयारियां

उत्तराखंड: 10 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट, जोरों पर हैं तैयारियां

 

केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का इंतज़ार अब खतम हुआ। कल यानी 10 मई से केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। सनातन धर्म के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। भारी बर्फबारी और दुर्गम रास्तों के कारण साल के 6 महीनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं। जिसके बाद अब 10 मई से मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। कपाट खोले जाने के लिए मंदिर में पूर्ण चोर तरीके से तैयारियां भी चल रही है।

 

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खोलने से पहले केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की पूजा की जाती है जो कि साल 2024 में 5 मई हुई थी। यह पूजा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की जाएगी। मूर्ति की पूजा के बाद इसे 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचाया जाएगा और इसके बाद 10 मई को विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि चार धामों में से एक धाम बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार तय की जाती है। यहां हर साल बसंत पंचमी के दिन टिहरी के राज दरबार राजपुरोहित राजा की कुंडली में ग्रह-दशा की गणना करते हुए तिथि तय करते हैं। यहां राजशाही के समय से ही धाम की व्यवस्था और मंदिर के खुलने-बंद होने की घोषणा राजमहल से की जाती है. इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button