उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 20 हुए घायल

उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 20 हुए घायल
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ एक बस खाई जा गिरी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में 27 लोग सवार थे। बताया जा रहा था कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी।
उत्तराखंड: SDRF की एक टीम स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर भीमताल बस दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रही है। pic.twitter.com/XqRqoGZ7Tl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2024
बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। इनमें दो महिलाओं और एक बच्चा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी के 24 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत व बचाव टीम ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।
हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने लिखा है कि सभी यात्रियों के सकुशल होने के लिए वह बाबा केदार से प्रार्थना करेंगे।
भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2024
पुलिस के मुताबिक ज्यादातर घायलों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से कुछ घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन के मुताबिक हादसे की गंभीरता को देखते हुए एक तरफ जहां सुशील तिवारी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं हल्द्वानी से 15 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई हैं।
गौरतलब है कि बीते माह ही कुमाऊं के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई था।





