ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : गैंगरेप के 5 महीने बाद युवती ने दर्ज कराई FIR, आरोपी परिवार के धमकी और दबाव के चलते दुखी पीड़िता ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार आये दिन योगी सरकार कटघरे में रहती है। कुछ दिनों पहले यहाँ हाथरस में छेड़खानी की शिकायत भर करने पर पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह केस वापस नहीं ले रहे थे। यह मामला अभी ठंडा हुआ नहीं था कि अब संभल में एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल आरोप है कि गैंगरेप पीड़िता को आरोपी की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं।

22 साल की युवती से गैंगरेप की मिली थी शिकायत।

पुलिस के मुताबिक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप की शिकायत मिली थी। घरवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। इसी बीच पीड़िता की माँ का कहना है की पिछले साल अगस्त में हुई इस घटना के बाद से युवती तनाव में थी और आरोपी का परिवार उन लोगों पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

ये भी पढ़े : सुनील शेट्टी ने बालाजी प्रोडक्शन पर दर्ज कराई FIR, जानें क्या है फर्जी पोस्टर बनाने का मामला

आरोपी का परिवार दे रहा था धमकियां।

पीड़िता की मां का इस पूरे मामले में कहना है की, ‘वह पहले से ही परेशान और उदास थी। आरोपी का परिवार बार-बार उन लोगों को धमकियां दे रहा था। उनके ऊपर केस वापसी का दबाव बनाया जा रहा था। पहले से तनाव में जी रही उनकी बेटी धमकियां बर्दाश्त नहीं कर पाई और आत्महत्या कर ली।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव।

इस पूरे मामले में अब पुलिस का कहना है कि पीड़िता तनाव में थी और यही कारण था कि उसने फांसी लगा ली। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक का परिवार उन लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। फिलहाल युवती का शव पोस्टमॉर्टम से आ चूका है आरोप में लड़के और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया जा चूका है।

गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने की मिल रही थी धमकी।

पुलिस के मुताबिक बीए तक पढ़ी छात्रा एक निजी स्कूल की शिक्षिका थी। गैंगरेप के बाद उसने लगभग पांच महीने तक अपने परिवार के सामने इस अपराध का खुलासा नहीं किया था क्युकी आरोपी ने रेप के दौरान उसका वीडियो बनाया था और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आखिरकार महीनों बाद जनवरी में, उसने संभल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button