खेलमनोरंजन

WATCH | उज्जैन के प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का

इंदौर: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए.

 

दोनो सेलिब्रटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं. यहां देखें वीडियो…

वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शिवलिंग की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. विराट वीडियो में परंपरागत तरीके से धोती पहने दिखाई दे रहे हैं. जबकि अनुष्का साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वहीं एनआई के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर के अच्छे ‘दर्शन’ किए.

 

विराट और अनुष्का हाल के दिनों में एक आध्यात्मिक यात्रा पर रहे हैं. इस साल की शुरुआत में ये कपल अपनी बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश और वृंदावन भी गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button