ईरान ने दिया इजराइल पर हमले का आदेश, आपातकाल बैठक में सुप्रीम लीडर ने लिया फैसला

ईरान ने दिया इजराइल पर हमले का आदेश, आपातकाल बैठक में सुप्रीम लीडर ने लिया फैसला
हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया को मारने के बाद अब इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इजराइल के खिलाफ सीधा हमला करने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के अनुसार खामेनेई ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें ये ऑर्डर पास किया।
हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ईरान कितनी ताकत के साथ इजराइल पर हमला बोलेगा। बता दें कि अप्रैल, 2024 में ईरान ने इजराइल पर बड़ा अटैक किया था। ईरानी दूतावास पर इजराइली हमले के जवाब में ईरान ने सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे थे। हालांकि, इजराइल के आयरन डोम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया था।
बता दें कि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया को इजरायल ने एक एयर स्ट्राइक के जरिए उसे मार गिराया, जिससे पूरा मिडिल ईस्ट हिल गया है। ईरान के नए राष्ट्रपति महमूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जब हानिया ईरान गया था तभी उसे निशाना बनाया गया था।
बता दें कि इजराइल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिया को दुश्मन ईरान के घर में घुसकर मारा। इस हत्या के बाद से ही ईरान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। ईरान का कहना है कि इजराइल ने हमारे मेहमान को हमारे इलाके में मारा है। इसलिए खून का बदला खून से लेंगे। बता दें कि ईरान ने कोम स्थित प्रमुख मस्जिद पर लाल झंडा भी लगा दिया है, जो अपने आप में बदले का प्रतीक है। बता दें कि ईरान हमास चीफ की हत्या के लिए इजराइल को पूरी तरह जिम्मेदार मान रहा है, जबकि इजराइल ने अभी तक न तो इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ना ही इसे नकारा है।
इसके साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि अगर उनके देश पर हमला हुआ तो ईरान इसके गंभीर नतीजे भुगतने को तैयार रहे।





