भारत

ईरान-इजरायल जंग: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का रास्ता साफ, जानें ईरान ने क्या कहा

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग हर दिन विकराल रूप ले रही है. दोनों ही देशों में मासूमों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. वहीं भारत ने ईरान से वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए अनुरोध किया था जिसको ईरान ने हरी झंड़ी दे दी है.

 

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के भारत के अनुरोध पर वहां की सरकार ने प्रतिक्रिया दी. ईरान ने कहा है कि भले इजरायल के हमलों को देखते हुए ईरान के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है, लेकिन नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी भूमि सीमाएं (लैंड बॉर्डर) खुली हैं.

 

इसमें कहा गया है, “वर्तमान स्थिति और देश के हवाई अड्डों के बंद होने के साथ-साथ कई राजनीतिक मिशनों द्वारा अपने राजनयिकों और नागरिकों को विदेश स्थानांतरित करने के अनुरोध को देखते हुए, हम सूचित करते हैं कि सभी भूमि सीमाएं पार करने के लिए खुली हैं.”

 

गौरतलब है कि हजारों भारतीय विभिन्न ईरानी शहरों में फंसे हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि तेहरान और येरुशलम लड़ाई को रोकने की घोषणा करें ताकि भारत सरकार हवाई अड्डों के माध्यम से उन्हें निकाल सके. वहीं तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को ईरानी शहरों में फंसे लोगों से घबराने और उचित सावधानी बरतने को कहा है. उन्हें देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेहरान में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए संपर्क बनाए रखने के लिए कहा गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button