इस बार फीका रहेगा रंगों का त्योहार, जानें किस तरह महामारी ने फीका किया होली का रंग और उत्साह
भारत में इस बार होली का त्योहार फीका है। दरअसल कोरोना वायरस के ताबड़तोड़ मामलों ने देश में एक बार फिर इस वायरस को लेकर डर पैदा कर दिया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। साथ ही राज्यों ने भी अपने स्तर से गाइडलाइन्स जारी की है। केंद्र सरकार का राज्यों से कहना है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए। मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन कराया जाए।
तो आइये सबसे पहले आपको बता दे कि इस महामारी में होली खेलते वक़्त किन बातों का रखे ध्यान।
#WATCH | 3 ways to play safe Holi during COVID-19 #Holi #Holi2021 #COVID19 #CoronavirusPandemic #SafeHoli
@shuklashivangi9 pic.twitter.com/3qyZiwulFM
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) March 27, 2021
जानें किन राज्यों ने इस त्यौहार के उत्सव पर लगाईं पाबंधी – महाराष्ट्र में भारी जुर्माना।
महाराष्ट्र सरकार ने राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध की शनिवार को घोषणा की है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहने चाहिए। हालांकि, सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में रात के समय खाने की डिलीवरी में छूट दी है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश 27 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो गया है। इतना ही नहीं उल्लंघन करने पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।
उत्तर प्रदेश में बिना अनुमति होली मिलन समारोह नहीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, कहीं भी बिना अनुमति कोई होली मिलन समारोह नहीं होगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन की अनुमित के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। ख़ास बात ये है कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
उत्तराखंड में कंटेन्मेंट जोन में होली प्रतिबंधित।
उत्तराखंड सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेन्मेंट जोन में होली पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी। लोगों को अपने घरों में त्योहार मनाने की अनुमति दी गई है। साथ ही लोगों को रंगों से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा खानपान की वस्तुओं एकदूसरों को देने से बचने के लिए कहा गया है।
झारखंड में होली मनाने पर पाबंदी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण झारखंड में कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत सार्वजनिक रूप से होली, सरहुल, शब-ए-बारात, नवरात्रि रामनवमी, ईस्टर आदि त्योहार मनाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। अब लोग अपने घर पर ही परिवार के बीच सीमित रहकर ही इन त्योहारों को मना सकेंगे।
गुरुग्राम और गोवा में भी सख्ती।
होली और ईद को लेकर गोवा में भी नई गाइडलाइंस जारी की गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि आने वाले त्योहारों के दौरान किसी भी सार्वजनिक आयोजन, कार्यक्रम पर रोक रहेगी. लोगों के एकजगह एकत्रित होने और भीड़भाड़ पर भी रोक लगाई गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में भी डीएम की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक होली को लेकर सभी सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह आदेश 29 मार्च तक लागू रहेगा।
हिमाचल में घर में होली मनाने की सलाह।
हिमाचल में होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
बिहार में भी होली के रंग में भंग।
बिहार में होली को लेकर सार्वजनिक समारोहों पर पाबंदी लगा दी गई है।
मध्य प्रदेश में हर रविवार को लॉकडाउन।
इस राज्य में भी भीड़ में होली खेलने पर रोक रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। होलिका दहन रविवार को ही होने की वजह से वैसे भी लॉकडाउन लगा रहेगा। भोपाल जिला प्रशासन ने 20 इलाकों कंटेनमेंट जोन घोषित किया है, इन क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।
गुजरात में भी पाबंदी।
संक्रमण फैलने की रफ्तार कम न होने से गुजरात सरकार ने त्योहार के लिए गाइडलाइन जारी की है। 1 अप्रैल से अन्य राज्यों से गुजरात में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा, रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
बता दे होली के उत्सव पर पाबंधी लगाने के मामलों में केवल ये नहीं कई अन्य राज्य शामिल है। लेकिन अब हम आपको दिखाएंगे कि इस वायरस ने इस त्यौहार कि चमक को कितना किया है फीका और क्या है इसपर जनता की राय।





