ताज़ा खबरेंविदेश

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाने का दावा

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव ने बीते दिन एक नया मोड़ ले लिया जब इजराइल ने ईरान पर देर रात मिसाइल से हमला कर दिया. ईरान ने पिछले दिनों दर्जनों ड्रोन और मिसाइल के साथ इजराइल पर हमला कर दिया था. अब इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल अटैक करने की खबरें सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजराइली मिसाइल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया है. हालांकि हमले की खबर की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ के अनुसार, इस्‍फहान के एयरपोर्ट पर धमाके की आवाज सुनई गई है. हालांकि, अभी इस धमाके के वजहों की पुष्टि नहीं हुई है. बता दें ईरान के कई परमाणु संयंत्र इस्‍फहान में स्थित हैं. नतांज परमाणु संयंत्र इस्‍फहान में ही स्थित है. ऐसे में इस्‍फहान एयरपोर्ट पर धमाके की आवाज सुना जाना काफी गंभीर है.

 

बता दें कि ईरान और इज़राइल के बीच शनिवार देर रात से जंग छिड़ी हुई है. यह जंग उस वक़्त शुरू हुई जब ईरान ने शनिवार देर रात इज़राइल पर कई हवाई हमलें किया. हालांकि ईरानी ड्रोन को इजरायल के आयरन डोम ने रोक लिया था.

 

  • इजराइली सेना ने शनिवार देर रात ईरान द्वारा किए गए हमलों की जानकारी दी. इजराइल ने बताया कि ईरानी सेना ने उन पर करीब 200 ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है. जिन्हें इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को रोका.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल के मिलिट्री बेस को नुकसान पहुंचा है. वहीं एक बच्ची भी घायल हुई है.
  • वहीं ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है.
  • संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने अमेरिका को “दूर रहने” की चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी.” इसमें कहा गया कि अब इस मामले को समाप्त समझा जाना चाहिए.

 

दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी. इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे. इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button