इजराइल ने लेबनान पर बरपाया कहर, एयर स्ट्राइक में ढेर हुआ हिजबुल्लाह का कमांडर
इजराइल ने लेबनान पर बरपाया कहर, एयर स्ट्राइक में ढेर हुआ हिजबुल्लाह का कमांडर
इजराइल ने लेबनान में जंग रोकने से इनकार कर दिया है। बीते दिन इजरायल ने लेबनान पर की राजधानी बेरूत के उपनगरीय क्षेत्र में एयर स्ट्राइक की, जिसमें हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर की मौत हो गयी है। इजरायली सेना ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी बेरूत में एक अपार्टमेंट पर हुए एक हवाई हमलें में हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर ढेर हो गया है।
कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर की मौत हुई है या नहीं इस पर हिजबुल्लाह ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला जारी है। इजरायल के पीएम ने पहले ही दक्षिणी लेबनान में रहने वाले आम नागरिकों से इलाका खाली करने की अपील की थी।
बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने बताया है कि अमेरिका-फ्रांस की तरफ से जंग रोकने की मांग की थी। इसका नेतन्याहू ने जवाब नहीं दिया है। इजराइल के मुताबिक, PM नेतन्याहू की सलाह पर सेना पूरी ताकत से लेबनान में लड़ाई जारी रखेगी। वहीं, हिजबुल्लाह ने इजराइल के राफेल मिलिट्री फैसलिटी पर 45 रॉकेट दागे हैं। इससे कितना नुकसान पहुंचा है, इसका पता नहीं चल पाया है। पलटवार में इजराइली सेना बेरूत में हवाई हमले कर रही है।
गौरतलब है कि इजरायल ने कहा है कि ये हमले बेरुत के दहियाह में एक बहुमंजिला इमारत पर किए गए, जिसमें हिज्बुल्लाह का ड्रोन कमांडर छिपकर रह रहा था। IDF ने आरोप लगाया कि सरूर हिज़्बुल्लाह का एक पुराना सदस्य था, जिसने यूएवी और विस्फोटक उपकरणों का उपयोग करके इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क की अपनी उड़ान के दौरान ही इसकी हत्या के अभियान को मंजूरी दी।






I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!
genopharm hgh kaufen
References:
https://eskisehiruroloji.com