ताज़ा खबरें

इंदौर: बजरंग दल ने रैपर एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट को कराया कैंसिल, स्टेज पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने दी धमकी

इंदौर: बजरंग दल ने रैपर एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट को कराया कैंसिल, स्टेज पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने दी धमकी

बीते शुक्रवार को इंदौर में बिग बॉस सीजन 16 के विनल रैपर ‘एमसी स्टैन’ का लाइव कॉन्सर्ट होना था लेकिन वह कैंसिल हो गया। आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैपर के शो स्टेज पर चढ़कर एमसी स्टैन की पिटाई करने की धमकी दी और उन्हें हिम्मत है तो सामने आने की चुनौती भी दे डाली। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।

इसके बाद रैपर ने इस मामले को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इंदौर डीएम और इंदौर के कमिश्नर को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘जय श्री राम के नाम पर गोवावासी एमसी स्टेन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जो कतई स्वीकार्य नहीं है। इंदौर के डीएम और कमिश्नर से सवाल पूछते हुए ट्वीट में आगे लिखा कि क्या कलाकारों को यही सम्मान मिलना चाहिए? उन्होंने लिखा कि इंदौर पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं,बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में विफल’।  

इसके बाद ट्विटर पर ‘पब्लिक स्टैंज विथ एमसी स्टैन’ कर रहा है, जिसमें उनके फैंस ने उनके फेवर में अपनी बात रखी है।  दरअसल, एमसी स्टैन पर आरोप है कि वह अपने गानों में खुलेआम गाली-गलौज और महिलाओं को ऑब्जेक्टिवाई करते हैं। बजरंग दल ने इसके खिलाफ नाराजगी जताई। यही नहीं, उन लोगों का यह भी कहना था कि एमसी स्टैन अपने रैप में ड्रग्स को प्रमोट करते हैं, जिससे युवाओं पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के देखते हुए कुछ लोग रैपर के कॉन्सर्ट में पहुंचे और उन लोगों ने स्टैज पर पहुंचकर ना केवल रैपर को धमकी दी।

बता दें कि उनका शो रद्द होने के बाद कई फैंस में मायूसी छा गई। स्टैन के फैंस ने ट्विटर पर उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, लोगों ने ट्विटर पर एमसी स्टैन को सपोर्ट किया है। कई लोगों ने सवाल किया है कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद बजरंग दल के आदमी स्टेज पर कैसे आ गए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button