ताज़ा खबरेंभारत

इंदौर: कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही को कार बोनट पर घसीटा, चालक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: इंदौर में एक भयानक घटना सामने आई जब एक कार चालक ने एक ट्रैफिक सिपाही को कार के बोनट पर घसीटा. यह पूरी घटना CCTV पर कैद हो गई.

ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने घटना के बारे में बताया, हमारी टीम चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. उस दौरान एक केशव उपाध्याय नामक व्यक्ति ने यातायात नियम का उल्लघंन किया और रोकने पर भी नहीं रुका. उसने जब गाड़ी आगे बढ़ाई तब ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने गाड़ी का बोनट पकड़ लिया.

 

उन्होंने आगे कहा, हमने उसकी गाड़ी का पीछा कर उसको रोकने की कोशिश की पर वो नहीं रुका. फिर हमने ट्रकों की मदद से उसकी गाड़ी रुकवाई. गाड़ी में से एक पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद की गई है. मामले में जांच जारी है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button