ताज़ा खबरें

इंडिया और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह की वापसी

नई दिल्ली: टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर है, जहां वह आयरलैंड से 3 टी20 सीरीज में अपना दमखम दिखाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानि, 18 अगस्त को डबलिन में खेला जाएगा.

 

बता दें कि वर्ल्ड कप में अब 50 दिन से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे मे टीम इंडिया अपनी तैयारी में जुट गई है. साथ ही भारतीय टीम को 30 अगस्त से एशिया कप में उतरना है. उससे पहले आयरलैंड के साथ यह सीरीज टीम को एक नई ऊर्जा देगी.

 

बात करे आयरलैंड के साथ इस सीरीज की तो यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहमियत रखती है क्योंकि इस सीरीज में 11 महीने बाद टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी करने जा रहे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया है. हालांकि, कप्तानी से ज्यादा सबकी नजर बुमराह की फिटनेस पर होगी. क्योंकि बुमराह ही एशिया कप और विश्व कप के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद है. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट के बाद कमबैक कर रहे.

 

भारत-आयरलैंड के बीच अब तक केवल पांच टी20 ही खेले गए हैं और टीम इंडिया ने पांचों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button