ताज़ा खबरें

इंग्लैंड: दुर्गा मंदिर के बाहर भारी प्रदर्शन, भीड़ ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे

इंग्लैंड: दुर्गा मंदिर के बाहर भारी प्रदर्शन, भीड़ ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे

ब्रिटेन के स्मेथविक शहर में कल यानी मंगलवार को एक हिंदू मंदिर के बाहर भारी हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ दुर्गा मंदिर के बाहर समुदाय विशेष के करीब 200 से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बजी की। हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बता दें भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के बाद पहले लंदन के समीप लिस्टर में हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ और अब स्मेथविक में उपद्रव की खबर सामने आयी है।

सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कई लोगों को ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों को मंदिर की दीवारों पर चढ़ते हुए भी देखा गया। बर्मिंघम वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपना मुस्लिम नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर ‘शांतिपूर्ण विरोध’ का आह्वान किया गया था।

https://twitter.com/WasiqUK/status/1572339865798443012

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button