विदेश

“आज सुबह कीव पहुंचा… भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया”: कीव में पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार को यूक्रेन के कीव पहुंचे हैं. इस यात्रा के साथ, पीएम मोदी 1991 में सोवियत संघ से आजादी मिलने के बाद यूक्रेन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आज सुबह कीव पहुंचा. भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया.”

यह यात्रा यूक्रेन में युद्ध के एक अस्थिर मोड़ पर हो रही है, जहां 6 अगस्त को घुसपैठ के बाद यूक्रेनी सेना अभी भी रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में है और रूसी सेना यूक्रेन के पूर्व में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति कर रही है.

 

दिल्ली रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, “मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button