ताज़ा खबरें

आज भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, ट्वीट कर कहा- ‘मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करूंगा’

आज भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, ट्वीट कर कहा- ‘मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करूंगा’

 

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज यानी 2 जून को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। पाटीदार आंदोलन से देश भर की राजनीति में मशहूर हुए हार्दिक पटेल साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अब हार्दिक पटेल अपने 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ आज दोपहर 12 बजे बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी की सदस्य्ता ग्रहण करने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि, “राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।”

बता दें हार्दिक ने साल 2019 में कांग्रेस की सदस्य्ता ली थी। इसके बाद कांग्रेस ने 11 जुलाई 2020 को हार्दिक को गुजरात में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। हार्दिक का कहना है कि कांग्रेस की लीडरशिप परेशान कर रही थी, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस से अपने हाथ खींच लिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button