उन्नाव सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, पीएम ने राहत कोष का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबके होश उड़ा दिए. बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे दूध के टैंकर से टकरा गई जिससे बस में सवार 18 लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं 19 लोग घायल हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश: बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मृत्यु हो गई, 19 लोग घायल हैं। (वीडियो दुर्घटनास्थल से है।) pic.twitter.com/5ml0BQDZNS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2024
इस दर्दनाक हादसे के बाद PMO ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री ने उन्नाव में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

बांगरमऊ सी.ओ. अरविंद चौरसिया ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, बिहार के शिवहर जिले से ‘नमस्ते बिहार’ नामक बस चलती है, इसमें काफी यात्री सवार थे. इसकी दूध के कंटेनर से टक्कर हो गई जिसके कारण 18 लोगों की मृत्यु हो गई, 19 लोग घायल हैं. अन्य 22 सुरक्षित लोगों को उनके गंतव्य के लिए अन्य बस से रवाना किया जा रहा है. DM ने मामले पर संज्ञान लेते हुए RTO को निर्देश दिए हैं, मामले में FIR कराई जा रही है…”
रिपोर्ट के मुताबिक हादसा उन्नाव के गढ़ा गांव के पास उस वक्त हुआ, जब बिहार से दिल्ली जा रही बस ओवरटेक करने के प्रयास में टैंकर से टकरा गई. टक्कर से बस पलट गई. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, बस में अधिकतर प्रवासी श्रमिक सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए निरबी अस्पताल ले जाया गया है.





