ताज़ा खबरें

असम में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुषकर्म, हत्या कर नदी में फेंका गया शव

गुवाहाटी: असम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसमें पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, उसकी हत्या करने और फिर शव को नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

 

यह घटना कामरूप जिले में दर्ज की गई, जहां गुवाहाटी स्थित है. आरोपी की पहचान ऑटोरिक्शा चालक बब्लू तुमुंग के रूप में हुई है.

 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा थी, पिछले सोमवार को अपना फोन रिचार्ज कराने के लिए बाहर निकली थी और वापस नहीं लौटी. उसका शव शुक्रवार को सोनापुर में दिगारू नदी में मिला.

 

इसके बाद स्थानीय निवासियों ने सोनपुर पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषी के लिए त्वरित कार्रवाई और मौत की सजा की मांग की.

 

इस बीच, जांच के दौरान तुमुंग ने अपराध कबूल कर लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button