ताज़ा खबरें

असम-नागालैंड की सीमा के लाहौरीजान क्षेत्र में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में घर और दुकानें जलकर हुई खाक

असम-नागालैंड की सीमा के लाहौरीजान क्षेत्र में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में घर और दुकानें जलकर हुई खाक

 

आज यानी बुधवार को असम के कार्बी में भीषण आग लगने की खबर सामने आयो है। यहाँ असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बोकाजन के पास लाहौरीजान क्षेत्र में लगी भीषण आग लग गयी जिससे बड़ी संख्या में घर और दुकाने जलकर ख़ाक हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है. अभी तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि आग किन कारणों से लगी है.

पुलिस ने कहा कि इस साल जून में, असम के कार्बी आंगलोंग पश्चिम जिले में बड़े पैमाने पर एक और आग लगी थी जिसमें कई लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। आपको बता दें कि, इससे पहले असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में मेघालय के ग्रामीणों के एक समूह ने वन विभाग के एक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। पुलिस द्वारा लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के रोकने के बाद हिंसा भड़की थी। इसमें छह लोगों के मारे जाने की सूचना है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button