ताज़ा खबरें

अवैध खनन मामले में सुरेंद्र पवार गिरफ्तार, 9 दिन ED की हिरासत में रहेंगे सुरेंद्र

प्रवर्तन निदेशालय, गुरुग्राम ने सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन के मामले में PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 20/7/2024 को गिरफ्तार किया है. सुरेंद्र पंवार को विशेष न्यायालय (PMLA), अंबाला (हरियाणा) के समक्ष पेश किया गया और न्यायालय ने 9 दिनों के लिए ED की हिरासत मंजूर की है: प्रवर्तन निदेशालय (ED)

 

इससे फले हरियाणा में ईडी का एक्शन जारी था वहीं इस एक्शन के चलते कांग्रेस विधायक को ईडी ने निशाने पर लेते हुए सुरेंद्र को हिरासत में लिया गया था. जानकारी के अनुसार, हरियाणा में ईडी की तरफ से अवैध खनन को लेकर लगातार एक्शन जारी है. ईडी ने आज सूबे के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर एक्शन लिया गया है. जानकारी है कि कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें लेकर अंबाला दफ्तर निकली है. इससे पहले, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के 15 ठिकानों पर ईडी ने एक्शन लिया था कार्रवाई की थी.

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया. महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिसरों की तलाशी लेने के दो दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने पंवार की गिरफ्तारी की. पंवार सोनीपत से विधायक हैं और हरियाणा और राजस्थान में खनन का काम करते हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button