ताज़ा खबरेंभारत

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामला, ईटानगर राजधानी क्षेत्र में CrPC की धारा 144 लागू

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर आज रात 12 बजे तक ईटानगर राजधानी क्षेत्र में CrPC की धारा 144 लागू की गई है.

 

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करना पड़ा.

चुखु आपा, आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. झड़प के दौरान चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button