ताज़ा खबरेंभारत

अरुणाचल प्रदेश को एयरपोर्ट की सौगात, पीएम बोले- अटकाना, लटकाने वाला युग अब गया

अरुणाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पहले ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो’ का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 600 मेगावाट क्षमता वाले कामेंग जल विद्युत स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया.

इस मौके पर पीएम मोदी ने ईटानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति लेकर आए हैं, जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन करते हैं. अटकाना, लटकाना, भटकाना का युग चला गया है.

 

जब मैंने 2019 में इसका शिलान्यास किया, तब चुनाव होने वाले थे. राजनीतिक टिप्पणीकारों ने शोर मचाया कि हवाई अड्डा नहीं बनने जा रहा है और आज इसका उद्घाटन हो रहा है. कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है.

 

बता दें कि देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोई हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम सुविधा असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में 80 किलोमीटर दूर लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर है. अधिकारियों ने बताया कि 4,100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले डोनी पोलो हवाई अड्डा यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. उन्होंने बताया कि इसमें 2,300 मीटर लंबा रनवे होगा जो बोइंग 747 की ‘लैंडिंग’ और ‘टेक-ऑफ’ के लिए उपयुक्त होगा.

 

वहीं पीएम मोदी द्वारा हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा, हमारा सपना था कि हमारे प्रदेश की राजधानी में एयरपोर्ट बने, आज PM के प्रयास से वह सपना साकार हो गया है. उन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button