ताज़ा खबरें

अयोध्या: राम मंदिर की छत टपकने की खबर पर ट्रस्ट ने दी सफाई, नृपेंद्र मिश्र ने दी सफाई

अयोध्या: राम मंदिर की छत टपकने की खबर पर ट्रस्ट ने दी सफाई, नृपेंद्र मिश्र ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की छत से पहली बारिश में पानी टपकने की खबर मंदिर ट्रस्ट ने सफाई दी है। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में कथित जल रिसाव पर कहा कि मंदिर निर्माण में कही भी किसी तरह की तकनीकी खामी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण देश की जानी मानी इंजिनियरिंग टीम की देखरेख में उच्च मानकों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के गूढ़ मंडप के ऊपर दूसरे तल का निर्माण चल रहा है, जिसका शिखर खुला हुआ है। इस जगह से ही नीचे पानी आने की आशंका है।

नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में पानी टपकने की घटना पर मंगलवार को कहा कि श्री राम मंदिर में निर्माण में कोई कमी नहीं है और हर सावधानी बरती जाएगी और उच्चतम स्तर की जो निर्माण कार्य होगा वह किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि बिजली का तार डालने के लिए जो पाइप है वह खुला हुआ था। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी प्रकार से कोई कमी नहीं है और हर सावधानी बरती जाएगी।

राम मंदिर के गर्भगृह में पानी निकासी की व्यवस्था पर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि संतों की राय से ही यह निर्माण नहीं किया गया, क्योंकि प्रभु रामलला के पास पुजारी के अलावा कोई नहीं जाता है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि रामलला के स्‍नान के पानी को ढलान बना कर कुंड में एकत्र किया जाता है, जिसे कपड़े से निचोड़ कर अलग किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोग इसकी जांच भी सीबीआरआई से समय-समय पर करवाते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button