अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हुए COVID-19 के शिकार
वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर लगातार ही सवाल उठ रहे हैं. उनके साथी डेमोक्रेट्स नेता ही उनसे इस दौड़ से हटने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन अब कोविड-19 के शिकार हो गए हैं. व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति बिडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें “हल्के लक्षण” महसूस हो रहे हैं.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ‘आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति बाइडन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया. उन्हें टीका लगाया गया है और उन्हें बूस्टर खुराक दी गई है और उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं.’
इस पहले 81 साल के बाइडन से अमेरिकी समाचार चैनल बीईटी न्यूज़ में पूछा गया था कि क्या कुछ ऐसा है, जो उन्हें 2024 के चुनाव अभियान पर दोबारा सोचने पर मजबूर करेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे साथ कोई चिकित्सा स्थिति होती है, अगर डॉक्टर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि आपको यह समस्या है या वह समस्या है.’
बता दें की कोविड के चलते बाइडन अब डेलावेयर लौट आएंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा, क्योंकि वे आइसोलेशन में रहते हुए भी ऑफिस की सारी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे.






evogene hgh kaufen
References:
hangoutshelp.net