अमेरिका: विस्कॉन्सिन स्कूल में हुआ गोली कांड, दो की हुई मौत, छह घायल, मारा गया शूटर
अमेरिका: विस्कॉन्सिन स्कूल में हुआ गोली कांड, दो की हुई मौत, छह घायल, मारा गया शूटर
सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी करने वाली शूटर एक लड़की थी, जो घटनास्थल पर मृत पाई गयी। उन्होंने बताया कि गोलीकांड को अंजाम देने वाली युवती स्कूल की ही छात्रा लग रही थी।
अग्निशमन प्रमुख क्रिस कार्बन के अनुसार, सोमवार को मैडिसन, विस्कॉन्सिन के एक स्कूल में गोलीबारी के बाद कम से कम सात लोगों को क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया।
उन्होंने एक समाचार सम्मेलन में कहा कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 10:57 बजे (स्थानीय समय) स्कूल भेजा गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वह पांच इंजन कंपनियों, चार सीढ़ी कंपनियों और 15 एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे ।
बार्न्स ने कहा, “छह अन्य लोग घायल हो गए, दो छात्र अब अस्पताल में गंभीर हालत में हैं, और ये चोटें जानलेवा मानी जा रही हैं।” “चार छात्र अन्य क्षेत्रीय अस्पतालों में भी हैं, जहाँ उन्हें जानलेवा चोटें नहीं आई हैं।”
फायरिंग क्यों की गई? इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं वारदात पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया है। विस्कॉन्सिन के मैडिसन इलाके की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बार्न्स ने फायरिंग की पुष्टि की और मीडिया को केस पर ब्रीफ किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चारों ओर से घेरकर हमलावर को टारगेट किया गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में लड़की मारी गई। जब गोलीबारी बंद हो गई तो पुलिस स्कूल में घुसी। पुलिस को हाथ में बंदूक लिए लड़की की लाश मिली।





