ताज़ा खबरें

अमेरिका ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें

अमेरिका ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें

भारतीय उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर अमेरिका ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमेरिका ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड पर अमेरिका में अपनी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर या करीब 2236 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इस कंपनी के आधिकारिक मालिक अडानी ग्रुप है।

न्यूयॉर्क में यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ये केस खोला गया है जिसमें अडाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडाणी सहित प्रमुख भारतीय अधिकारियों पर कथित 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना से जुड़े होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में गौतम अडानी के अलावा उनके भतीजे सागर अडानी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल पर रिश्‍वत के आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले को लेकर कोर्ट ने कहा है कि इसी अवधि के दौरान, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अमेरिकी निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को कंपनी की भ्रष्टाचार-रोधी नीतियों को लेकर गलत जानकारी दी। इन अधिकारियों ने इन्हीं निवेशकों और संस्थानों से यह तथ्य छुपाया कि वे भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं के लिए अरबों डॉलर की फंडिंग प्राप्त कर रहे थे।

बता दें कि यह खबर सामने आने के बाद आज प्री-ओपन सेशन में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया। अमेरिका में मामला इसलिए दर्ज हुआ, क्योंकि प्रोजेक्ट में अमेरिका के इन्वेस्टर्स का पैसा लगा था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button