ताज़ा खबरें

अमेरिका के आसमान में दिखा चीन का जासूसी बैलून

अमेरिका के आसमान में दिखा चीन का जासूसी बैलून

 

अमेरिकी सीमाओं के आसमान में एक संदिग्ध बैलून दिखाई दिया है। अमेरिका इसे चीन का जासूसी बैलून बता रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि ये बैलून चीन का है और इसे अमेरिका में निगरानी के लिए भेजा गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह बैलून अमेरिका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में उड़ता हुआ दिखा है।

अमेरिका के अधिकारियों ने बताया कि बैलून सिविलियन एयर ट्रैफिक के ऊपर और आउटर स्पेस के नीचे उड़ रहा था। पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने कहा- चीन का जासूसी बैलून नॉर्थ वेस्टर्न सिटी मोंटाना में दिखा है। ये विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की चीन यात्रा से एक दिन पहले दिखा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन 5-6 फरवरी को चीन का दौरा करेंगे।

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि बैलून पिछले कुछ दिन पहले चीन से अलास्का के पास अलेउतियन आईलैंड आया था। यहां से नॉर्थ वेस्ट कनाडा होते हुए ये मोंटाना शहर पहुंचा।

हालांकि ये साफ नहीं है कि आखिर ये चीनी स्पाई बैलून मोंटाना में क्या कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, मोंटाना में अमेरिकी एयरफोर्स बेस है। ये उन 3 अमेरिकी बेस में से एक है, जहां इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल ऑपरेट की जाती है।

पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा- बैलून सिविलियन एयर ट्रैफिक के ऊपर है इसलिए फिलहाल हमने बैलून को नीचे गिराने या तबाह करने का फैसला नहीं लिया है। लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button