अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है: विदेश मंत्रालय

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है इस बीच अमेरिका ने भारत का सपोर्ट करते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है.
प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय से एक बयान में कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर हम करीब से नजर रख रहे हैं. कल आप में से जिनको पता नहीं हो उनके लिए, बता दें कि विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री जय शंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ से बात की. जैसा कि राष्ट्रपति ने गत सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था, अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है, और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है.
विदेश मंत्रालय: जैसा कि राष्ट्रपति ने गत सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था, अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ मज़बूती से खड़ा है, और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है।@statedeptspox @DrSJaishankar @narendramodi pic.twitter.com/8KysQzalcB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 2, 2025
उन्होंने आगे कहा, विदेश मंत्री ने दोनों देशों को एक जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से सुलझाने को कहा. ताकि दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे. हम दोनों देशों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं, जैसा कि मैने कहा, कई स्तरों पर.
बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से कहा कि भारत को ‘तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर’ काम करना चाहिए.
उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से भी फ़ोन पर बात की और कहा कि ‘आतंकवादी हमले की निंदा की जानी चाहिए और पाकिस्तान को इसकी जांच में सहयोग करना चाहिए.’
भारत ने पाकिस्तान पर चरमपंथियों को समर्थन देने का आरोप लगाया है और कूटनीतिक संबंधों को कम करने समेत कई बड़े क़दम उठाए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को आरोपों को ख़ारिज किया है.





