ताज़ा खबरेंभारत

अमृतसरः 169 दिन बाद रेलवे ट्रैक से हटे किसान, इस वजह से रेल पटरी से किसान धरना किया खत्म

दिल्ली से अमृतसर जाने वालों को अब किसानों के एक फैसले से राहत मिलने वाली है। दरअसल केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ रेल पटरियों पर धरना दे रहे किसानों के एक समूह ने 169 दिनों के बाद गुरुवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। बता दे किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सविंदर सिंह ने सभी प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ बैठक करने के बाद अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर देवीदासपुरा में रेल जाम खत्म कर दिया है।

क्यों लिया आंदोलन खत्म करने का फैसला।

इस फैसले के बाद किसानों का कहना है कि रेलगाड़ियों का परिचालन स्थगित होने से उन्हें और व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था, जिस वजह से उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इधर ‘किसान मजदूर संघर्ष समिति’ के नेता सविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर देवीदासपुरा में रेल जाम खत्म करने का निर्णय किया।

ये भी पढ़े : देश में बढ़ा कोरोना का कहर; बीते 24 घंटों में दर्ज 23,285 नए मामले, 117 मौतें, नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लाकडाउन

सविंदर सिंह ने कहा कि जंडियाला स्टेशन के पास देवीदासपुरा, अमृतसर रेलवे स्टेशन से करीब 25 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा, ‘किसान केवल यात्री गाड़ियों को रोक रहे थे, लेकिन केंद्र ने मालगाड़ियों को भी रोकने का फैसला किया जिससे किसानों, व्यवसायियों और उद्योगपतियों को काफी नुकसान हुआ।’

रेलवे अधिकारी ने कहा कि इससे लोगों को मिलेगी राहत।

इधर किसान समिति के इस फैसले के बाद रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ट्रेनों की आवाजाही पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

26 मार्च को भारत बंद का आह्वान।

इधर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आंदोलन को तेज करने का फैसला करते हुए तीसरी बाद भारत बंद का आह्वान किया है। इस मुद्दे पर किसान नेता बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा, ‘आंदोलन के 4 महीने पूरे होने के मौके पर सभी किसान 26 मार्च को शांतिपूर्ण बंद करेंगे और ये बंद सुबह से शाम तक प्रभावी रहेगा।’ वही इससे पहले 15 मार्च को भी किसान और ट्रेड यूनियन मिलकर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और हर जिले के डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button