भारत
अमृतपाल सिंह की पत्नी को पंजाब पुलिस ने लंदन जाने से रोका, पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

अमृतसर: ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया.
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी. उसने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और हिरासत में ले लिया.
इससे पहले 10 अप्रैल को अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस और उसकी काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में होशियारपुर में गिरफ्तार किया गया था.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है, तब से पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी हुई है.





