अमूल ने बढ़ाये दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम
अमूल ने बढ़ाये दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम
आम आदमी की जेब पर एक बार फिर मेहगाई की मार पड़ी है। गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने अमूल पाउच दूध की कीमतों में इजाफा किया है। अमूल दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है।
अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है: गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड pic.twitter.com/Bha3Da6NYW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2023
बढ़े हुए दाम के साथ अब अमूल ताजा 500 ml की कीमत 27 रुपये होगी जबकि अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये कर दी गई है। वहीं अमूल ताजा 2 लीटर पैक की कीमत अब 108 रुपये होगी।
बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में भी कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है।
गौरतलब है कि पशु चारे और पशु आहार की कीमतों में इज़ाफ़े और कोरोना के दौर में दूध न बिकने पर पशुपालकों द्वारा पशुओं की संख्या कम कर देना है। साल 2021 के मुकाबले साल 2022 में पशु आहार की लागत में 20 फीसदी की वृद्धि हो गई। खली, बिनौली, चूरी और फीड के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यही नहीं सूखे और हरे चारे की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। इन्हीं सब कारणों के चलते दूध की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है।





