ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और आये दिन किसी न किसी से वो ट्विटर पर उलझती हुई नज़र आती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्युकी अब कंगना का ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे पिछले कुछ समय से वह ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हो गई थी और हाल ही में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। अब कयास लगाए जा रहे है कि यही कारण है कि उनका अकाउंट ससपेंड किया गया है।

अब अगर आप उनके ट्विटर पेज पर विजिट करेंगे तो यहां सिर्फ ‘अकाउंट सस्पेंडेड’ ही लिखा दिख रहा है।

उनके हाल ही के ट्वीट्स को लेकर दर्ज हुआ है केस। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे। इसे लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। एडवोकेट सुमीत चौधरी ने ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी थी। उन्होंने अपने मेल में उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट के तीन लिंक्स भी भेजे है और इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत और उन्हें अपमानित भी किया है। जिसके बाद हाल ही में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गयी थी।

ये भी पढ़े : कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 15 मई तक लगेगा लॉकडाउन

जानें ऐसा क्या था उस विवादित ट्वीट में ?

पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में हैं। इससे साफ नजर आता है कि हिंदू वहीं बहुमत में नहीं हैं, और डेटा के अनुसार, बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं। अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है।’ चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद कंगना ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं  अभिनेत्री ने राज्य में हुई हिंसा को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो रोती हुई नज़र आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

अब उनके अकाउंट को ससपेंड करने के पीछे क्या मुख्य कारण है इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन कयास ज़रूर लगाए जा रहे है क़ि उनके इन्हीं विवादित ट्वीट्स को लेकर ट्विटर ने ये निर्णय लिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button