ताज़ा खबरें

अभिनेता शाहरुख खान हुए हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार, गुजरात के अहमदाबाद के KD अस्पताल में भर्ती

अभिनेता शाहरुख खान हुए हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार, गुजरात के अहमदाबाद के KD अस्पताल में भर्ती

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान आज हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हीट वेव का कारण उन्हें लू लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख को बुधवार दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पहले क्वालिफायर मैच में जीत के बाद KKR ने आईपीएल 2024 के फाइनल्स में एंट्री की है। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन से अहमदाबाद में आए थे। गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ।

शाहरुख खान की 22 मई की सुबह में तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें दोपहर एक बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया. प्राइमेरी ट्रीटमेंट देने के बाद शाहरुख को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने शाहरुख को कुछ समय आराम करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने X पर लिखा कि तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा वहीं आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी दी है। हीट वेव यानि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच जाता है. इतने हाई टेंपरेचर में रहना इंसान के स्वास्थ्य के हिसाह से सही नहीं है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button